पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में 17 साल की एक लड़के ने खुदकुशी की

Ads

पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में 17 साल की एक लड़के ने खुदकुशी की

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 04:55 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में 17 वर्षीय एक लड़के ने कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को पश्चिमी दिल्ली में तिलक नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी में हुई जहां उसका परिवार किराए के घर में रहता है।

पुलिस ने कहा कि उसकी टीम के पहुंचने से पहले किशोर को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि लड़के ने हाल में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और वह अपने माता-पिता, एक भाई और दो बहनों के साथ रह रहा था। वह भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ शाम करीब पांच बजे घटना के समय लड़के के पिता और एक रिश्तेदार घर में मौजूद थे। यह किशोर स्नानकक्ष में गया और 12 बोर की राइफल से खुद को गोली मार ली।’’

पुलिस के अनुसार, हथियार का लाइसेंस मूल रूप से लड़के के दादा के नाम पर था, जो सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। बाद में लाइसेंस लड़के के पिता को हस्तांतरित कर दिया गया, जो पहले सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे।

पुलिस ने कहा कि हथियार का लाइसेंस 2030 तक वैध है।

लड़के के पिता लगभग दो दशकों से दिल्ली में रह रहे हैं। वह छोले-कुलचे का ठेला लगाकर आजीविका कमाते हैं।

अधिकारी के अनुसार घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किये गये हैं।

अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में किसी भी तरह की साजिश का अंदेशा नहीं है।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा नोमान नोमान राजकुमार

राजकुमार