राजस्थान में मंत्री के खिलाफ पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

राजस्थान में मंत्री के खिलाफ पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

राजस्थान में मंत्री के खिलाफ पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज
Modified Date: May 29, 2026 / 10:05 am IST
Published Date: May 29, 2026 10:04 am IST

जयपुर, 29 मई (भाषा) राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के खिलाफ पुलिसकर्मियों को सरेआम धमकाने और उनसे अपशब्द कहने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाने में दक के खिलाफ यह मामला एक ‘ऑडियो’ के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया।

इस ऑडियो में कथित तौर पर उन्हें एक पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करते सुना जा सकता है।

वहीं, मंत्री ने एक वीडियो बयान जारी कर दावा किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस ‘ऑडियो’ से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (राजकार्य में बाधा), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी शैतान सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना सोमवार की है जब वह पुलिस थाने में मौजूद थे और मंत्री ने उन्हें फोन कर बाहर बुलाया।

थाना प्रभारी ने दावा किया कि मंत्री ने उनसे दो कांस्टेबल विष्णु कुमार व लक्ष्मीनारायण के बारे में पूछा और उन्हें बुलाने को कहा जब दोनों कांस्टेबल वहां पहुंचे तो मंत्री ने कथित तौर पर उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया तथा लोगों के सामने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मंत्री ने मारपीट करने की कोशिश भी की। थाना प्रभारी का आरोप है कि दक ने लक्ष्मीनारायण के बड़ी सादड़ी थाने से हुए पिछले तबादले का हवाला देकर पुलिसकर्मियों को धमकाया।

प्राथमिकी के अनुसार, मंत्री इस बात से नाराज थे कि उनके एक कथित परिचित धनराज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"