Retired IAS Officer Dies: आग लगने से पूर्व IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत.. बेटा गंभीर तौर पर जख्मी, जानें कहाँ और कैसे सामने आया यह भयावह हादसा

Retired IAS officer dies in fire in South Delhi: दक्षिण दिल्ली में घर में आग लगने से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की दम घुटने से मौत हुई।

Retired IAS Officer Dies: आग लगने से पूर्व IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत.. बेटा गंभीर तौर पर जख्मी, जानें कहाँ और कैसे सामने आया यह भयावह हादसा

Retired IAS officer dies in fire || Image- The Tribune File

Modified Date: May 28, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: May 28, 2026 11:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हौज खास में घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत।
  • हादसे में अधिकारी का बेटा घायल, अस्पताल में इलाज जारी।
  • एसी ब्लास्ट को आग लगने की शुरुआती वजह माना जा रहा।

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में बुधवार देर रात एक घर में आग लगने से 80 वर्षीय रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। (Retired IAS officer dies in fire) हादसे में उनका बेटा भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:18 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

धुएं की वजह से गई जान

आग लगने के बाद घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। धनेंद्र कुमार और उनके बेटे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान धनेंद्र कुमार की धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। वहीं उनके बेटे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। धनेंद्र कुमार विश्व बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर भी काम कर चुके थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

AC में ब्लास्ट से लगी आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग एसी के इनडोर यूनिट में हुए ब्लास्ट की वजह से लगी हो सकती है। घटना के समय घर में परिवार के सदस्यों और घरेलू सहायकों सहित कुल पांच लोग मौजूद थे। (Retired IAS officer dies in fire) पुलिस की क्राइम टीम और इलेक्ट्रिकल जांच टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी साजिश या गड़बड़ी की आशंका नहीं है। मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown