अंडमान में कोविड-19 का एक मामला सामने आया

अंडमान में कोविड-19 का एक मामला सामने आया

अंडमान में कोविड-19 का एक मामला सामने आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: July 31, 2021 12:39 pm IST

पोर्ट ब्लेयर, 31 जुलाई (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का सिर्फ एक मामला आया है, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,535 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में आठ मरीजों का उपचार चल रहा है। ये सभी दक्षिण अंडमान जिले से है। अन्य दो जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान निकोबार संक्रमण मुक्त हैं क्योंकि दोनों जिलों में कोई उपचाराधीन रोगी नहीं है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से उबरे मरीजों की संख्या 7,398 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं होने से मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अब तक 4,39,639 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.71 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कुल 2,94,560 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिसमें 2,01,382 को पहली खुराक और 93,178 को दोनों खुराक मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी करीब चार लाख है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में