स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं देश की बेटियां? संचालिका के पति ने 7वीं की छात्रा से किया रेप

स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं देश की बेटियां? संचालिका के पति ने 7वीं की छात्रा से किया रेप

स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं देश की बेटियां? संचालिका के पति ने 7वीं की छात्रा से किया रेप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: December 8, 2019 1:50 am IST

कोरापुट: भारत में रोजाना सामने आ रहे रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर देश के लोगों में आक्रोश का महौल बना हुआ है। रोजना सामने आ रहे दर्जनों घटनाओं के बाद महिला सुरक्षा के नाम पर केंद्र की मोदी सरकार जनता के कटघरे में है। वहीं, ओडिशा के कोरापुट ​से एक और रेप की घटना सामने आई है। बताया गया कि स्कूल की संचालिका के पति ने 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के हवस का शिकार बनाया है। आरोपी की घिनौनी करतूतों का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई।​ फिलहाल परिजनों ने आरो​पी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: लोकवाणी की 5वीं कड़ी का प्रसारण आज, ‘आदिवासी विकास हमारी आस‘ के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल जनता से करेंगे संवाद

Read More: दिल्ली से लौटते ही सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार के कारण देश मे डर का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के कोरापुट के एक स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल की संचालिका के पति पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं, प्रारंभिक जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि छात्रा तीन महीने की गर्भवती है। मामले का खुलासा होने के बाद इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आरोपी, छात्र से लंबे समय से संबंध बना रहा था। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान, देखें सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"