दिल्ली विश्वविद्यालय के एक शिक्षक को यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक शिक्षक को यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक शिक्षक को यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई
Modified Date: July 31, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: July 31, 2026 6:38 pm IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय ने राजनीति विज्ञान विभाग के एक शिक्षक को कथित यौन उत्पीड़न मामले में आंतरिक शिकायत समिति की सिफारिश के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इस सिफारिश को मंजूरी दे दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शिकायत समिति की सिफारिश के बाद प्रोफेसर को ‘अनिवार्य सेवानिवृत्ति’ की सजा दी गयी। मूल शिकायत एक विद्यार्थी के कथित उत्पीड़न से जुड़ी थी।”

अधिकारी के अनुसार, यह मामला कम से कम एक साल पुराना है और बृहस्पतिवार की बैठक में शिकायत समिति की रिपोर्ट को कार्यकारी परिषद ने मंजूरी देते हुए स्वीकार कर लिया।

अधिकारी ने बताया, “विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न के मामलों में किसी प्रकार की कोई नरमी नहीं बरतने की नीति अपनाता है और विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के लिए सुरक्षित तथा बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कदम उठाता रहेगा।”

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में