एटा में आवारा पशु के हमले में एक किसान की मौत
एटा में आवारा पशु के हमले में एक किसान की मौत
एटा (उप्र), 23 सितंबर (भाषा) एटा जिले के बेरनी गांव में मंगलवार को खेत में घुसे आवारा पशुओं को भगाने गए एक किसान पर एक पशु ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जलेसर थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि 32 वर्षीय पुष्पेन्द्र कुमार मंगलवार शाम अपने खेत पर गए थे। वहां आवारा पशु घुसे हुए थे और उन्हें भगाने के दौरान एक पशु ने पुष्पेन्द्र पर सींग से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुष्पेन्द्र को उपचार के लिए सहपऊ अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है, ताकि नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं राजेंद्र गोला
गोला

Facebook


