फसलें बचाने के लिए कर्नाटक से कृष्णा नदी का पानी छोड़ने का आग्रह किया तेलंगाना के शिष्टमंडल ने

फसलें बचाने के लिए कर्नाटक से कृष्णा नदी का पानी छोड़ने का आग्रह किया तेलंगाना के शिष्टमंडल ने

फसलें बचाने के लिए कर्नाटक से कृष्णा नदी का पानी छोड़ने का आग्रह किया तेलंगाना के शिष्टमंडल ने
Modified Date: September 23, 2026 / 12:10 pm IST
Published Date: September 23, 2026 12:10 pm IST

हैदराबाद, 23 सितंबर (भाषा) तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव और सत्तारूढ़ कांग्रेस के कई विधायकों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार से मुलाकात कर निचले तटीय इलाके (तेलंगाना) में फसलों को बचाने के लिए अपने राज्य के जलाशयों से कृष्णा नदी का पानी छोड़ने का आग्रह किया।

तेलंगाना के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, शिष्टमंडल ने मंगलवार शाम को बेंगलुरु में शिवकुमार से मुलाकात की।

शिष्टमंडल ने उन्हें बताया कि तेलंगाना में जुराला, नेट्टमपाडु, भीमा और कोइलासगर परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में फसलें इस समय बेहद महत्वपूर्ण चरण में हैं और उन्हें पानी की सख्त आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन चार सिंचाई परियोजनाओं के तहत लगभग 5.5 लाख एकड़ क्षेत्र में फसलों की खेती की जा रही है।

उन्होंने कर्नाटक सरकार से फसलों को सूखने से बचाने के लिए एक महीने तक 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का अनुरोध किया।

बयान के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने इस अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

तेलंगाना सरकार का यह अनुरोध ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक की सीमा से लगे तेलंगाना के जोगुलाम्बा गद्वाल जिले में जुराला परियोजना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के किसान फसलें बचाने के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाषा मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में