केरलम के इडुक्की में जंगली हाथी के हमले में आदिवासी व्यक्ति की मौत
केरलम के इडुक्की में जंगली हाथी के हमले में आदिवासी व्यक्ति की मौत
इडुक्की (केरलम), 23 सितंबर (भाषा) इडुक्की जिले के पन्नियर क्षेत्र के पास बुधवार सुबह हाथी के हमले में 47 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान विजयन के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर लौट रहा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी से आमना-सामना होने के बाद पीड़ित ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसका पीछा किया और उसे मार डाला।
भाषा Intern मनीषा
मनीषा

Facebook


