बाहरी दिल्ली के बवाना में हेलमेट फैक्टरी में आग लग गई

बाहरी दिल्ली के बवाना में हेलमेट फैक्टरी में आग लग गई

बाहरी दिल्ली के बवाना में हेलमेट फैक्टरी में आग लग गई
Modified Date: July 22, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: July 22, 2026 4:56 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में हेलमेट बनाने वाली एक फैक्टरी में बुधवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग ने पूठ खुर्द इलाके में स्थित फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 9.50 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, और दिल्ली पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे।

अग्निशमन अधिकारियों ने भीषण आग को देखते हुए दमकल की और गाड़ियों को मौके पर बुलाया।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन और बचाव कार्य जारी है, जबकि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में