कंझावला में फैक्टरी में आग लगी, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं
कंझावला में फैक्टरी में आग लगी, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं
नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) बाहरी दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसके बाद दमकल की 28 गाड़ियां और एक मिनी रोबोट को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, अब तक किसी के हताहतहोने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में सुबह लगभग 9:50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकलकर्मियों की कई टीम मौके पर भेजी गईं।
अधिकारी ने कहा कि आग की लपटें बढ़ने के बीच और अधिक दमकल गाड़ियां भेजी गईं।
उन्होंने बताया कि दमकल की कुल 28 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं जिनमें तीन बड़े फोम टैंकर, दो बहुउद्देशीय वाहन- ‘एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म’, एक घटना प्रतिक्रिया वाहन और एक अग्नि नियंत्रण संचार वाहन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि धुएं से भरे परिसर के अंदर अभियान चलाने में सहायता के लिए एक मिनी रोबोट को भी मौके पर भेजा गया है।
भाषा नोमान
नोमान नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


