दिल्ली के शाहदरा में एक गोदाम में आग लगी, एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया

Ads

दिल्ली के शाहदरा में एक गोदाम में आग लगी, एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 10:00 AM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 10:00 AM IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में बिजली के सामान के एक गोदाम में आग लगने के बाद एक व्यक्ति को वहां से सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब चार बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अधिकारियों के मुताबिक जिस गोदाम में आग लगी वहां बिजली का सामान रखा हुआ था। यह गोदाम दो मंज़िला इमारत के भूतल पर स्थित था।

अभियान के दौरान दमकल कर्मियों ने इमारत की पहली मंजिल से एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

लगभग 100 वर्ग गज के इलाके में फैली आग पर सुबह छह बज कर 20 मिनट तक काबू पा लिया गया।

भाषा शोभना रंजन

रंजन