नोएडा में एक गांजा तस्कर गिरफ्तार

नोएडा में एक गांजा तस्कर गिरफ्तार

नोएडा में एक गांजा तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: April 8, 2021 7:27 am IST

नोएडा, आठ अप्रैल (भाषा) जिले की थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार रात गश्त पर निकली थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने गांजा तस्कर पिंटू चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

वहीं, थाना फेस-2 पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से एक पेटी शराब बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है।

भाषा सं मनीषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में