‘राजस्थान विश्वविद्यालय’ के विद्यार्थियों के एक समूह ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात की

‘राजस्थान विश्वविद्यालय’ के विद्यार्थियों के एक समूह ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात की

‘राजस्थान विश्वविद्यालय’ के विद्यार्थियों के एक समूह ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात की
Modified Date: July 24, 2025 / 05:09 pm IST
Published Date: July 24, 2025 5:09 pm IST

जयपुर, 24 जुलाई (भाषा) राजस्थान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर राज्य में छात्र संघ चुनावों में हो रही देरी पर चिंता जताई। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार (2003-2008) के कार्यकाल के दौरान स्थगित कर दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 2010 में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू कर दिए गए थे।

गहलोत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में चुनाव एक बार फिर रोक दिए गए थे और तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 2022 में प्रक्रिया फिर से शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “2023 में छात्र संघ चुनाव फिर से स्थगित कर दिए गए क्योंकि विधानसभा चुनावों और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के विभिन्न घटकों के कार्यान्वयन के लिए कॉलेजों को अस्थायी रूप से अधिग्रहित कर लिया गया था। हालांकि दिसंबर 2023 में राज्य में भाजपा सरकार आई और उसने छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्र संघ चुनाव दोबारा शुरू करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी छात्र संघ चुनाव बहाल करने का मुद्दा उठाया है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में