खफा प्रेमी ने महिला पर तेजाब फेंका

Ads

खफा प्रेमी ने महिला पर तेजाब फेंका

  •  
  • Publish Date - June 10, 2022 / 04:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

बेंगलुरू, 10 जून (भाषा) बेंगलुरू शहर के सरक्की इलाके में शुक्रवार की सुबह विवाह का प्रस्ताव ठुकराये जाने से खफा एक प्रेमी ने कथित रूप से महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय महिला को तेजाब से दाहिनी आंख में चोट पहुंची है और एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है । उन्होंने बताया कि तलाकशुदा महिला तीन बच्चों की मां है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे और एक दूसरे को पिछले तीन साल से जानते थे और दोनों एक ही समुदाय से हैं ।

पुलिस के मुताबिक अहमद पिछले कई हफ्तों से महिला को शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि महिला ने बार-बार उसके प्रणय प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद उसने शुक्रवार को जेपी नगर के पास सरक्की रोड जंक्शन पर उस पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया।

भाषा रंजन नरेश

नरेश