नोएडा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या की

नोएडा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या की

नोएडा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 14, 2020 8:11 am IST

नोएडा, 14 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले विपिन कुमार (25) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि कुमार ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।

भाषा सं देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में