दिल्ली में मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया

दिल्ली में मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया

दिल्ली में मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया
Modified Date: February 12, 2023 / 08:23 pm IST
Published Date: February 12, 2023 8:23 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) दिल्ली में मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन पर रविवार को ‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’ एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के एक पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक अजय लक्ष्मण पाखले प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के आगे कूद गये।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस हादसे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, पुलिस ने कहा कि मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन के स्टेशन नियंत्रक ने फोन पर बताया कि एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म-नंबर एक पर चलती ट्रेन के आगे कूद गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उसके (मृतक के) पिता और बहन को इसकी सूचना दी गई।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उन्होंने कहा,‘‘सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान यह पाया गया कि व्यक्ति मयूर विहार-1 स्टेशन पर ट्रेन के आगे दोपहर 1:51 बजे कूदा था। मामले में आगे की जांच जारी है।’’

पुलिस ने कहा कि पाखले ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-कानपुर से एमटेक करने के बाद चार सालों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में सेवा दी थी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने गेल में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम करना शुरू किया, लेकिन वर्ष 2022 में इस्तीफा दे दिया था।

भाषा संतोष सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में