झारखंड के पलामू में मक्के के खेत में एक व्यक्ति मृत पाया गया

Ads

झारखंड के पलामू में मक्के के खेत में एक व्यक्ति मृत पाया गया

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 04:21 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 04:21 PM IST

मेदिनीनगर, 20 सितंबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में रविवार को एक खेत से 27 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शव छतरपुर थाना क्षेत्र के भीखाही गांव स्थित मक्के के खेत से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांधी भुइयां के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गांधी शनिवार रात अपनी पत्नी को घर लाने के लिए ससुराल गया था। रविवार सुबह उसका शव मक्के के खेत में पाया गया।

छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पीड़ित की कथित तौर पर उसके ससुर ने धारदार हथियार से हत्या की है। हत्या में इस्तेमाल खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष