भुवनेश्वर, 20 सितंबर (भाषा) ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर फंदा लगाकर ‘आत्महत्या कर ली।’
पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना शनिवार रात जिले के परजांग थाना सीमा के अंतर्गत दादराघाटी गांव में हुई।
मृतकों की पहचान मिथुन नायक (33) और उसकी पत्नी रश्मिता नायक (30) के रूप में हुई है।
एसडीपीओ (कामाख्यानगर) चित्तरंजन बेहरा ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दंपति के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर पछतावे के कारण अपने बच्चों को दूसरे कमरे में बंद करके खुद फंदे से लटक गया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश