किसान आंदोलन में हिस्सा लेने कनाडा से आए गुरबक्श सिंह, वापसी का टिकट करवाया कैंसिल, डटे रहेंगे दिल्ली की सीमा पर

किसान आंदोलन में हिस्सा लेने कनाडा से आए गुरबक्श सिंह, वापसी का टिकट करवाया कैंसिल, डटे रहेंगे दिल्ली की सीमा पर

किसान आंदोलन में हिस्सा लेने कनाडा से आए गुरबक्श सिंह, वापसी का टिकट करवाया कैंसिल, डटे रहेंगे दिल्ली की सीमा पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: December 24, 2020 11:14 am IST

नयी दिल्ली: केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के जारी आंदोलन के बीच एक सप्ताह पहले कनाडा से भारत आया एक शख्स लंबे समय तक यहीं रहना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहिए। पिछले 30 साल से टोरंटो में कारोबार कर रहे गुरबक्श सिंह ने कहा कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए पिछले सप्ताह भारत आए थे।

Read More: एग्री गोल्ड पोंजी घोटाला, ईडी ने 4,109 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की

उन्होंने कहा कि नए कानूनों से हजारों किसान परिवारों के ‘भूमि के मालिकाना हक के गंवाने का खतरा मंडरा रहा है।’ मूल रूप से पंजाब के नवांशहर के रहने वाले सिंह ने कहा, ‘‘मैंने अगले सप्ताह वापसी के लिए टिकट बुक कराया था लेकिन यह सब चीजें देखकर मैं लंबे समय तक यहीं रहने पर विचार कर रहा हूं।’’

Read More: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी, जानिए किसे कहां मिली नई पदस्थापना

नवांशहर में अपने पैतृक घर से सिंह कुछ दिनों के अंतराल पर प्रदर्शनकारी किसानों का साथ देने सिंघू बॉर्डर आते हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘देश के नागरिकों के साथ जो अन्याय हो रहा है’’ उसके खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहिए। किसान संगठनों और सरकार के बीच कई कई दौर की बातचीत होने के बावजूद मुद्दे का समाधान नहीं निकल पाया है।

Read More: रेलवे स्टेशन में 35 लाख 60 हजार कैश के साथ पकड़ा गया यात्री, हवाला कारोबार कनेक्शन खंगाल रही पुलिस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"