कानपुर देहात में सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर जाने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
कानपुर देहात में सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर जाने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
कानपुर (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) कानपुर देहात जिले में सड़क किनारे पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में गिर जाने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम रूरा-शिवली रोड पर कादरी गांव के पास यह घटना हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के धीरेंद्र कुमार (25) के रुपये में हुई है।
उन्होंने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब छह बजे ‘पनकी पावर हाउस’ से चला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा, पुलिस को शक है कि अंधेरे में कुमार की मोटरसाइकिल का नियंत्रण बिगड़ गया और वह एक गड्ढे में गिर गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में कथित तौर पर ‘स्ट्रीट लाइट’ नहीं थी और मदद के लिए उसकी चीखें भी नहीं सुनी गईं फलस्वरूप वह पूरी रात कीचड़ में फंसा रहा।
उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने उसे कीचड़ में फंसा देखा और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उसे शिवली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम जांच से पता चला कि गिरने से उसके सिर में जानलेवा चोट लगी थी।
पुलिस ने कहा कि किसी गड़बड़ी का शक नहीं है और कोई प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि मौत हादसे में ही प्रतीत हो रही है।
मृतक के भाई, बृजेंद्र कुमार ने कहा कि वे दोनों पनकी में ‘पावर प्लांट’ में ‘वेल्डर’ का काम करते थे।
बृजेंद्र ने कहा, ‘वह शाम को निकला था लेकिन वापस नहीं आया। हमें अगली सुबह पुलिस का फोन आया।’
भाषा सं आनन्द अमित राजकुमार
राजकुमार

Facebook


