मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया, संक्रमितों की संख्या 4,448 हुई
मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया, संक्रमितों की संख्या 4,448 हुई
आइजोल, 22 मार्च (भाषा) मिजोरम में सोमवार को एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,448 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आइजोल की 27 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14 है। 4,423 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। कम से कम 11 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग अब तक 2.46 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच कर चुका है। रविवार को 338 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण की दर 1.81 प्रतिशत है।
अधिकारी ने कहा कि शनिवार तक 16,280 वरिष्ठ नागरिकों समेत कुल 50,283 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। विभिन्न रोगों से जूझ रहे कुल 1,629 लोगों को भी टीके लगाए गए हैं।
भाषा जोहेब मानसी
मानसी

Facebook


