अंडमान निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला आया
अंडमान निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला आया
पोर्ट ब्लेयर, 13 दिसंबर (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का एक नया मामला आया है जिसे मिलाकर यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,698 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने सोमवार को दी।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले के हैं जबकि दो अन्य जिले – उत्तरी और मध्य निकोबार- कोरोना वायरस से मुक्त हैं।
उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान किसी की मौत नहीं होने से महामारी से मरने वालों की संख्या 129 पर स्थिर है। उन्होंने बताया कि अबतक 7,561 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि 5,74,691 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की खुराक दी गई है जिनमें से 2,98,076 लोगों ने पहली खुराक ली है। वहीं, 2,76,615 लोगों ने दोनों खुराक ले ली है।
भाषा धीरज शाहिद
शाहिद

Facebook


