अंडमान में कोविड-19 का एक नया मामला
अंडमान में कोविड-19 का एक नया मामला
पोर्ट ब्लेयर, 25 अगस्त (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में बुधवार को कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 7,560 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
केंद्र शासित प्रदेश में अब कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 10 है जबकि अब तक 7,421 लोग बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें से एक पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुआ है।
बुलेटिन में बताया गया कि किसी नये मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 129 पर बनी हुई है। साथ ही इसमे बताया गया है कि प्रशासन ने कोविड-19 की जांच के लिए अब तक करीब 4.72 लाख नमूनों की जांच की है।
अब तक कुल 3.34 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है जिनमें से एक लाख लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।
भाषा
नेहा मनीषा
मनीषा

Facebook


