पुडुचेरी में कोविड का एक नया मामला

पुडुचेरी में कोविड का एक नया मामला

पुडुचेरी में कोविड का एक नया मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 1, 2022 3:13 pm IST

पुडुचेरी, एक मई (भाषा) पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मरीज़ मिला है, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,65,790 हो गई है।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में चार लोग संक्रमण से उबरे भी हैं, जिससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,63,819 हो गई है।

श्रीरामुलु के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या नौ रह गई है, जिनमें से एक संक्रमित का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आठ घर में पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है, लिहाज़ा मृतक संख्या 1962 पर स्थिर है।

विभाग अबतक कोविड रोधी टीके की 16,87,384 खुराक लगा चुका है।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में