अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला

Ads

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 05:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 26 मार्च (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,042 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी छह लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4974 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 62 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में प्रशासन ने अभी तक 3.10 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बृहस्पतिवार तक कुल 12,504 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके थे। कम से कम 5,725 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, किसी बीमारी से ग्रसित 45 से 59 वर्ष की आयु तक के 4065 लोगों को भी टीके लगाए गए हैं।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना

शोभना