अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 19, 2021 5:58 am IST

ईटानगर, 19 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,842 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि वेस्ट कामेंग जिले के दाहुंग सैन्य अस्पताल में सेना का एक जवान संक्रमित पाया गया। जवान में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 16,783 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है और 56 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां स्वस्थ होने की दर और संक्रमण दर क्रमश: 99.64 फीसदी और 0.018 फीसदी है।

इसी बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी (एसआईओ) डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 61,063 लोगों को टीके लगाए गए हैं।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में