मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला

मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला

मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: March 24, 2021 5:22 am IST

आइजोल, 24 मार्च (भाषा) मिजोरम में 40 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,452 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 18 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित पाई गई महिला आइजोल जिले की निवासी हैं और उनमें कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था।

अधिकारी के अनुसार, राज्य में कुल 4,423 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 99.35 प्रतिशत है।

मिजोरम में वायरस से अभी तक 11 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 2,47,878 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि 50,777 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई, जिनमें 16,501 वरिष्ठ नागरिक और 1,656 अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग शामिल हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में