लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला आया सामने

लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला आया सामने

लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला आया सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: October 12, 2021 2:41 pm IST

लेह, 12 अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,853 हो गई। अधिकारियों ने यहां जानकारी दी।

केंद्रशासित प्रदेश में अब 46 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को संक्रमण से यहां किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

लद्दाख में अब तक संक्रमण से 208 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 150 मरीजों की मौत लेह और 58 मरीजों की मौत करगिल में हुई। अब तक 20,599 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में