मध्य दिल्ली में अशोक रोड का एक हिस्सा मरम्मत कार्य के लिए सात दिनों तक बंद रहेगा

Ads

मध्य दिल्ली में अशोक रोड का एक हिस्सा मरम्मत कार्य के लिए सात दिनों तक बंद रहेगा

  •  
  • Publish Date - August 27, 2022 / 08:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को कहा कि नगर निकाय एजेंसी द्वारा किए जा रहे मरम्मत कार्य के कारण यहां अशोक रोड का एक हिस्सा सात दिनों तक बंद रहेगा।

यातायात पुलिस ने कहा कि पटेल चौक से गोल डाकखाने के आसपास का अशोक रोड शनिवार से करीब सात दिनों तक बंद रहेगा। इसके चलते पटेल चौक गोल चक्कर, संसद मार्ग, जीपीओ गोल चक्कर, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, रफी मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज और विंडसर प्लेस गोल चक्कर पर भारी यातायात की आशंका है।

यातायात पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि इन सड़कों पर आवाजाही से बचें ताकि कोई परेशानी ना हो।

भाषा आशीष माधव

माधव