देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक तेंदुए ने तीन वर्षीय एक बच्चे को निवाला बनाया

Ads

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक तेंदुए ने तीन वर्षीय एक बच्चे को निवाला बनाया

  •  
  • Publish Date - December 27, 2023 / 05:37 PM IST,
    Updated On - December 27, 2023 / 05:37 PM IST

देहरादून, 27 दिसंबर (भाषा) देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने तीन वर्षीय एक बच्चे को अपना शिकार बना लिया। देहरादून से सटे इलाके में इस प्रकार की संभवत: यह पहली घटना है ।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात यह घटना सींगली गांव में तब हुई जब अयांश दीमन (तीन) अपने घर के आंगन में खड़ा था । तेंदुए ने अचानक अयांश पर हमला किया और फुर्ती से उसे उठा ले गया।

अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को अयांश को उठाकर ले जाते देख उसकी मां चिल्लाई जिसकी आवाज सुनकर मौके पर परिजन तथा अन्य गांव वाले इकटठा हो गए ।

सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और रात भर उसकी खोज के लिए अभियान चलाया गया ।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के पास एक गडढे से अयांश का अधखाया शव बरामद हुआ ।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान तथा उससे सटे आबादी क्षेत्रों में तेंदुए घूमते दिखाई दे जाते हैं लेकिन संभवत: घर से बच्चे को उठाकर ले जाने का यह पहला मामला है ।

भाषा दीप्ति दीप्ति राजकुमार