झारखंड के बांध में नाव पलटने से बंगाल के एक पर्यटक की डूबने से मौत

Ads

झारखंड के बांध में नाव पलटने से बंगाल के एक पर्यटक की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 12:13 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 12:13 PM IST

दुमका, 25 मई (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में एक बांध में नाव पलटने से पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के 28 वर्षीय एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पांच व्यक्तियों ने रविवार को दुमका जिले के मस्सानजोर बांध का दौरा किया।

मस्सानजोर पुलिस थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया, ‘उन्होंने मालिक की अनुमति के बिना एक स्थानीय मछुआरे की नाव ले ली और एक ऐसे क्षेत्र में चले गए जिसे खतरनाक क्षेत्र घोषित किया गया था। वे खुद नाव में सवार हो गए और अचानक नाव पलट गई। पांच में से चार तैरकर सुरक्षित किनारे पर आ गए, जबकि एक व्यक्ति डूब गया क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था।’

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुरू किया गया था।

कुमार ने कहा, ‘उनका शव रविवार रात को निकाला गया।’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सौविक दास के रूप में हुई है, जो मुर्शिदाबाद अदालत में वकील थे।

भाषा तान्या रंजन

रंजन