CBI Take Over Twisha Case
भोपाल : CBI Take Over Twisha Case भोपाल से त्विषा मौत मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ इस केस को टेक ओवर करने से पहले सीबीआई (CBI) ने इंस्पेक्शन की शुरुआत कर दी है। सीबीआई की टीम ने कल रात तक इस मामले को लेकर भोपाल में छानबीन की है। बता दें की किसी भी मामले को पूरी तरह अपने हाथ में लेने से पहले सीबीआई द्वारा इस तरह का इंस्पेक्शन किया जाता है।
छानबीन के दौरान सीबीआई की टीम ने मामले से जुड़े कई स्थानीय पुलिसकर्मियों से बातचीत की। Bhopal Police CBI Investigation इसके साथ ही टीम ने इस केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से भी पूछताछ की है। सीबीआई ने मुख्य रूप से पोस्टमार्टम में लिगेचर न देने को लेकर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से सवाल-जवाब किए हैं। टीम कल रात तक इन सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी रही।
सीबीआई की टीम द्वारा किए गए इस शुरुआती इंस्पेक्शन के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि सीबीआई बहुत जल्द इस पूरे मामले को आधिकारिक तौर पर टेक ओवर कर सकती है।