दिल्ली के तिमारपुर में आवारा कुत्ते ने दो वर्षीय बच्चे पर हमला किया

दिल्ली के तिमारपुर में आवारा कुत्ते ने दो वर्षीय बच्चे पर हमला किया

दिल्ली के तिमारपुर में आवारा कुत्ते ने दो वर्षीय बच्चे पर हमला किया
Modified Date: September 19, 2026 / 10:08 pm IST
Published Date: September 19, 2026 10:08 pm IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) उत्तर दिल्ली के तिमारपुर इलाके में शनिवार को घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चे पर कुत्ता झपटता है, उसे जमीन पर गिरा देता है और काट लेता है।

पुलिस के अनुसार आवारा कुत्ते के हमले के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर बच्चे को बचाया।

पुलिस ने बताया कि हमले में अब्बास नामक बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां आईसीयू में उसका उपचार किया जा रहा है।

कुत्ते को अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

यह घटना हरियाणा के सोनीपत में पिट बुल नस्ल के कुत्ते के हमले में छह महीने के बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने के कुछ दिन बाद हुई है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में