पश्चिम बंगाल को गुजरात से सीख लेकर अपना खुद का विकास मार्ग तलाशने की जरूरत : समिक

पश्चिम बंगाल को गुजरात से सीख लेकर अपना खुद का विकास मार्ग तलाशने की जरूरत : समिक

पश्चिम बंगाल को गुजरात से सीख लेकर अपना खुद का विकास मार्ग तलाशने की जरूरत : समिक
Modified Date: September 19, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: September 19, 2026 10:07 pm IST

कोलकाता, 19 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि राज्य को गुजरात मॉडल की नकल करने की कोशिश करने के बजाय उससे सीख लेकर अपना खुद का विकास मार्ग तलाशने की जरूरत है।

भट्टाचार्य ने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान गुजरात के आर्थिक कायाकल्प और राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के तौर पर उनके आर्थिक प्रयासों के लिए उनकी सराहना की।

भट्टाचार्य ने आईआईटी खड़गपुर रिसर्च पार्क में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज फॉर ईस्ट’ के उद्घाटन के इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा, “हमें गुजरात मॉडल से सबक लेकर अपने तरीके से अपने सवालों के जवाब तलाशने होंगे; हम केवल उनकी नकल नहीं कर सकते।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल की परिस्थितियां अलग हैं और राज्य के अनुकूल समाधानों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, “हमें गुजरात मॉडल से सबक सीखना होगा और अपनी परिस्थितियों के अनुसार उनका उपयुक्त उपयोग करना होगा।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में