एक वांछित अपराधी को यूएई से प्रत्यर्पित किया गया
एक वांछित अपराधी को यूएई से प्रत्यर्पित किया गया
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) इंटरपोल के रेड नोटिस का सामना कर रहे एक वांछित अपराधी को बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा समन्वित एक अभियान के तहत की गई।
सीबीआई ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘अनिल कुमार रेड्डी येदुला आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक धमकी के आरोपों में दर्ज कई मामलों में वांछित है।’’
दुबई पुलिस की एक टीम की निगरानी में येदुला को बृहस्पतिवार को दुबई से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाया गया, जहां उसे आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई ने आंध्र प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर पांच सितंबर, 2022 को उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। उसे यूएई में गिरफ्तार किया गया और भारत को प्रत्यर्पित किया गया।
भाषा देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


