कर्नाटक में एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया
कर्नाटक में एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया
बागलकोट (कर्नाटक), दो फरवरी (भाषा) कर्नाटक के बागलकोट जिले में घरेलू विवाद के कारण 28 वर्षीय एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर फंदे से लटकाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बादामी तालुक के हीरेमुच्चलगुड्डा गांव में रविवार को हुई। घटना में बच्चों की मौत हो गयी जबकि उनकी मां एक अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान समृद्धि गौदर (5), प्रीतम गौदर (4) और सुक्षित गौदर (2) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, बच्चों की मां रूपा हनुमंत गौदर ने आत्महत्या का प्रयास किए लेकिन वह बच गईं और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने अपनी सास और पति से लगातार झगड़ों के कारण यह कदम उठाया। आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर उसने अपने बच्चों की हत्या कर दी और आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
भाषा यासिर गोला
गोला

Facebook


