Pachmarhi Hotel Blast: सुबह-सुबह शहर के मशहूर होटल में ब्लास्ट! धमाके से मची अफरा-तफरी, दीवार और छत गिरी, रुके हुए थे इतने पर्यटक

Pachmarhi Hotel Blast: सुबह-सुबह शहर के मशहूर होटल में ब्लास्ट! धमाके से मची अफरा-तफरी, दीवार और छत गिरी, रुके हुए थे इतने पर्यटक

Pachmarhi Hotel Blast: सुबह-सुबह शहर के मशहूर होटल में ब्लास्ट! धमाके से मची अफरा-तफरी, दीवार और छत गिरी, रुके हुए थे इतने पर्यटक

Pachmarhi Hotel Blast Video/Image Source: IBC24


Reported By: Atul Tiwari,
Modified Date: February 2, 2026 / 01:44 pm IST
Published Date: February 2, 2026 1:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
  • होटल की छत गिर गई
  • 5 घायल, 19 पर्यटक दहशत में

नर्मदापुरम: Pachmarhi Hotel Blast:  मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की निजी होटल सेरेनिटी में मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे किचन में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि होटल की छत गिर गई। होटल में उस समय कुल 19 पर्यटक ठहरे हुए थे। धमाके के बाद महाराष्ट्र के बुलढाना के एक परिवार के पुरुष, महिला और बच्चे घायल हो गए। इसके अलावा होटल के दो कर्मचारी भी हादसे की चपेट में आए।

पचमढ़ी के होटल में सिलेंडर ब्लास्ट (Pachmarhi hotel blast Update)

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के परिवार के मुखिया को सिर और अंदरूनी चोटें आई हैं, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला और बच्चे को भी सिर में चोटें लगी हैं। वहीं होटल स्टाफ का एक कर्मचारी गंभीर हालत में नर्मदापुरम रेफर किया गया है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने बताया कि पचमढ़ी में लगभग दस साल पहले भी इसी तरह का सिलेंडर ब्लास्ट एक होटल में हो चुका है।

महाराष्ट्र के परिवार समेत स्टाफ घायल (Pachmarhi hotel blast Video)

Pachmarhi Hotel Blast:  एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने बताया कि पचमढ़ी में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 पर्यटक और 1 होटल का कर्मचारी शामिल है। सभी को नर्मदापुरम रेफर किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।