जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रहस्यमय परिस्थितियों में युवक और युवती मृत मिले

Ads

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रहस्यमय परिस्थितियों में युवक और युवती मृत मिले

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 05:36 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 05:36 PM IST

श्रीनगर, 13 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक युवक और एक युवती रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों के शव दायलगाम इलाके के कामड स्थित एक घर से बरामद किए गए। मृतक प्रथम दृष्टया गैर-स्थानीय प्रतीत होते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा

मनीषा

मनीषा