उत्तर प्रदेश के बलिया में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी मां की मौत
उत्तर प्रदेश के बलिया में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी मां की मौत
बलिया (उप्र) आठ जून (भाषा) बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा गांव में शनिवार की शाम एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर स्थित हुकुमछपरा गांव में शनिवार की शाम हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी मोटरसाइकिल सवार जयनाथ यादव (22) अपनी मां विद्यावती देवी (54) को लेकर लक्ष्मण छपरा स्थित ननिहाल से गांव लौट रहे था तभी बैरिया की तरफ से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


