आम आदमी पार्टी ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की सराहना की
आम आदमी पार्टी ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की सराहना की
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि उसने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में पहली बार नर्मदा जिला पंचायत और 12 तालुका पंचायतों में जीत दर्ज कर जोरदार प्रदर्शन किय।
गुजरात में 26 अप्रैल को हुए निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 350 से अधिक सीटें हासिल की हैं।
पार्टी ने वर्ष 2021 के स्थानीय निकाय चुनाव में 69 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
भाजपा ने जहां सभी 15 नगर निगमों और 34 में से 33 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की, वहीं आप ने नर्मदा जिला पंचायत अपने नाम की।
पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने दावा किया कि जिन क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ सीधे चुनाव लड़ा, वहां पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव डाला गया और कई मामलों में उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए, इसके बावजूद उम्मीदवारों ने मजबूती से चुनाव लड़ा।
भाषा
राखी वैभव
वैभव

Facebook


