आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी : अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी : अरविंद केजरीवाल
नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
Read More News: 18 दिसंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले की तरह ही लगेंगी 10वीं और 12वीं की
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन पर लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया ।
उन्होंने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख क्यों करना पड़ता है? और कहा कि ‘मोहल्ला क्लीनिक’, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य केन्द्रों की सुविधा राज्य में भी मुहैया कराई जा सकती है।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 19 कोरोना मरीजों की मौत, 1615 नए संक्रमितों की पुष्टि
केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास वहां की ‘‘गंदी राजनीति’’ और ‘‘भ्रष्ट नेताओं’’ की वजह से रुक गया है।
उन्होंने कहा कि आप ईमानदार सोच पैदा करेगी और यह साबित करेगी कि शासन सीमित संसाधनों का मोहताज नहीं है।

Facebook


