पंजाब चुनाव के लिए AAP ने 15 और प्रत्याशियों की घोषणा की, अब तक 73 उम्मीदवारों का ऐलान

आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 15 और उम्मीदवारों की घोषणा की।

पंजाब चुनाव के लिए AAP ने 15 और प्रत्याशियों की घोषणा की, अब तक 73 उम्मीदवारों का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: December 26, 2021 7:52 pm IST

चंडीगढ़, 26 दिसंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 15 और उम्मीदवारों की घोषणा की।

यह पार्टी की चौथी सूची है और इसके साथ ही आप अब तक 73 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीट हैं।

read more: मसाज के बहाने ग्राहकों को बुलाती थीं स्पा सेंटर, फिर इस तरह होती सेटिंग, दिल्ली-UP की लड़कियां समेत 5 गिरफ्तार

पार्टी नेता राघव चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की। रूपनगर से पार्टी ने दिनेश चड्ढा को टिकट दिया है। फिलहाल अमरजीत सिंह संदोआ इस सीट से आप के विधायक हैं।

संदोआ डेढ़ साल बाद दिसंबर 2020 में आप में फिर शामिल हुए थे। वह कुछ समय के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस में चले गए थे।

read more: एक्ट्रेस ने कर ली खुदकुशी, फर्जी NCB अफसरों ने धमकी देकर मांगे थे 40 लाख रुपए

सूची के अनुसार, रणजीत सिंह राणा भोलाथ से, इंद्रजीत कौर नकोदर से, गुरधियान सिंह मुकेरियां से, करमवीर सिंह दसूया से, जसवीर सिंह गिल उर्मुर से, लखबीर सिंह फतेहगढ़ साहिब से और तरुणप्रीत सिंह खन्ना से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने हाकम सिंह को रायकोट से, देविंदर सिंह को धर्मकोट से और आशु बांगर को फिरोजपुर मध्य से टिकट दिया है।

अमनदीप सिंह बलुआना से, विजय सिंगला मानसा से, नरिंदर कौर संगरूर से और कुलजीत सिंह रंधावा डेरा बस्सी से चुनाव लड़ेंगे।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com