‘आप’ सरकार ने एमसीडी महापौर चुनाव के लिए चार तारीखों संबंधी प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा

‘आप’ सरकार ने एमसीडी महापौर चुनाव के लिए चार तारीखों संबंधी प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा

‘आप’ सरकार ने एमसीडी महापौर चुनाव के लिए चार तारीखों संबंधी प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा
Modified Date: January 12, 2023 / 09:41 pm IST
Published Date: January 12, 2023 9:41 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर का चुनाव कराने के लिए चार तारीखों का प्रस्ताव दिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव उपराज्यपाल वी के सक्सेना को भेजा गया है।

सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा कि एमसीडी में पिछले आठ महीनों से बिना महापौर के काम चल रहा है और इसमें और देरी ठीक नहीं है।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘दिल्ली में महापौर चुनाव 18, 20,21 अथवा 24 जनवरी को कराने के लिए उपराज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा है। उनसे अनुरोध किया गया है कि एमसीडी पिछले आठ महीने से बिना महापौर के काम कर रही है। इसलिए, और देर करना ठीक नहीं है।’’

एमसीडी के नवनिर्वाचित सदन की छह जनवरी को हुई पहली बैठक हंगामेदार रही थी। मनोनीत (एल्डरमैन) सदस्यों को पहले शपथ दिलाने को लेकर ‘आप’ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य आपस में भिड़ गए थे। इस वजह से सदन की बैठक को महापौर और उपमहापौर का चुनाव कराए बिना ही स्थगित कर दिया गया था।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में