‘आप’ नेता संजय सिंह ने राज्यसभा में वांगचुक, नीट विवाद पर चर्चा की अनुमति देने का आग्रह किया

‘आप’ नेता संजय सिंह ने राज्यसभा में वांगचुक, नीट विवाद पर चर्चा की अनुमति देने का आग्रह किया

‘आप’ नेता संजय सिंह ने राज्यसभा में वांगचुक, नीट विवाद पर चर्चा की अनुमति देने का आग्रह किया
Modified Date: July 19, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: July 19, 2026 4:06 pm IST

दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को नियम-267 के तहत चर्चा प्रस्ताव का नोटिस देकर संसद के उच्च सदन में दिनभर के निर्धारित कामकाज को स्थगित करके कथित नीट प्रश्नपत्र लीक मामले और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की ओर से उठाई गई मांगों पर चर्चा कराने की मांग की।

राज्यसभा के महासचिव को संबोधित अपने नोटिस में सिंह ने कहा कि ये मुद्दे राष्ट्रीय महत्व के हैं और इन पर तत्काल चर्चा की जरूरत है। उन्होंने सभापति से सदन का नियमित कामकाज स्थगित करने और इन विषयों पर चर्चा की अनुमति देने का आग्रह किया।

सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर बार-बार सामने आने वाले विवादों ने देश की सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को सवालों के घेरे में ला दिया है।

‘आप’ नेता ने इस मुद्दे को लेकर वांगचुक के अनशन का भी जिक्र किया और कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ रही है।

जंतर-मंतर पर 20 दिनों से अधिक समय से अनशन कर रहे वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को वहां से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

सिंह ने राज्यसभा सभापति से सदस्यों को सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में