आम आदमी पार्टी के विधायक ने इस्तीफा दिया, विधानसभा अध्यक्ष ने किया अस्वीकार

Ads

आम आदमी पार्टी के विधायक ने इस्तीफा दिया, विधानसभा अध्यक्ष ने किया अस्वीकार

  •  
  • Publish Date - September 14, 2020 / 12:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) पुलिस अधिकारी के कथित रूप से खराब व्यवहार के चलते आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल ने सोमवार विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि सदन के अगले सत्र में पुलिस आयुक्त को तलब किया जाएगा।

Read More: इन दो शहरों के सभी वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित, बंद रहेंगे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, जरूरी चीजों के लिए सुबह 7 से 11 तक अनुमति

रिठाला से विधायक गोयल ने कहा कि थाना प्रभारी ने उनके साथ बदसलूकी की है और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिये।

गोयल ने कहा कि अगर अधिकारी को बर्खास्त नहीं किया गया तो वह सदन का सदस्य नहीं रहना चाहते।

Read More: ऑक्सीजन की कमी को लेकर कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- आपदा को अवसर बनाने का काम जारी

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने विधायक का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया और उन्हें इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा सत्र में दिल्ली पुलिस आयुक्त को तलब किया जाएगा।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी समेत भाजपा विधायकों ने भी गोयल का समर्थन किया है।