Reported By: Suman Pandey
,Balaghat Murder Case/Image: IBC24 File
Tilda Student Murder News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अंतर्गत तिल्दा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक स्कूली छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र के साथ पढ़ने वाले छात्र ने ही चाकू मारकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, स्कूल में मोटा बोलने को लेकर दोनों छात्रों के बीच विवाद हुआ था।
Tilda Student Murder News: इसी विवाद में मृतक छात्र ने पहले अपने साथी पर चाकू से वार किया था। (Tilda Student Murder News) इसके बाद आरोपी ने छात्र चाक़ू छीनकर मृतक पर वार कर दिया। इस हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होए गए थे। इसके बाद दोनों छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। वहीं आरोपी छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों छात्रों ने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। बताया जा रहा है कि, मृतक और आरोपी दोनों ही नाबालिग है। फ़िलहाल तिल्दा पुलिस ने मृत छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-