‘आप’ सांसद ने केजरीवाल की जमानत के आदेश पर रोक लगाने के लिए सरकार की आलोचना की

'आप' सांसद ने केजरीवाल की जमानत के आदेश पर रोक लगाने के लिए सरकार की आलोचना की

‘आप’ सांसद ने केजरीवाल की जमानत के आदेश पर रोक लगाने के लिए सरकार की आलोचना की
Modified Date: June 21, 2024 / 12:25 pm IST
Published Date: June 21, 2024 12:25 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत प्रदान करने के अधीनस्थ न्यायालय के आदेश पर रोक लगाये जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर न्याय व्यवस्था का मजाक बनाने का आरोप लगाया।

सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मोदी सरकार की गुंडागर्दी देखिए, अभी अधीनस्थ न्यायालय का आदेश ही नहीं आया, आदेश की प्रति भी नहीं मिली तो मोदी की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) उच्च न्यायालय में किस आदेश को चुनौती देने पहुंच गई? क्या हो रहा है इस देश में?”

आप सांसद ने कहा, ”न्याय व्यवस्था का मजाक क्यों बना रहे हो मोदी जी? पूरा देश आपको देख रहा है।”

ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने अधीनस्थ न्यायालय के जमानत संबंधी आदेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि एजेंसी को अपना मामला रखने का उचित अवसर नहीं दिया गया।

केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर गिरफ्तारी से संरक्षण देने से इनकार कर दिया था।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में