‘आप’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक डिजिटल माध्यम से होगी

Ads

‘आप’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक डिजिटल माध्यम से होगी

  •  
  • Publish Date - December 31, 2023 / 10:58 AM IST,
    Updated On - December 31, 2023 / 10:58 AM IST

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में तीन जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘बैठक डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी।’’

केजरीवाल दस दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद शनिवार को दिल्ली लौट आए हैं।

भाषा गोला शोभना

शोभना