बुरी तरह हारने के बाद भी गुजरात में केजरीवाल को हुआ ये बड़ा फायदा, काम कर गई आम आदमी पार्टी की रणनीति
AAP party benefited in Gujarat गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय दल बनने की राह पर है।
AAP party benefited in Gujarat
AAP party benefited in Gujarat: आम आदमी पार्टी ने 10 साल पहले सियासी मैदान में एंट्री की थी। पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को राजनीति की नासमझ माना जा रहा था। लेकिन अब वह राष्ट्रीय स्तर का सफर सफलतापूर्वक तय करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान देश में दो चीजें हुईं। पहला भारतीय जनता पार्टी का उदय और कांग्रेस की गिरावट और इन दोनों राजनीतिक घटनाओं के तार ‘आप’ से जोड़े गए।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय दल बनने की राह पर है। गुजरात की ज्यादातर विधानसभा सीट पर आधे से ज्यादा मतों की गिनती हो चुकी है, जिनमें से भाजपा को 54 प्रतिशत वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस को 27 प्रतिशत व ‘आप’ ने 13 फीसद वोट हासिल किए हैं।
AAP party benefited in Gujarat: सिसोदिया ने ट्वीट किया, “गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए पूरे देश को बधाई।”
भाजपा गुजरात में जबरदस्त जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। ताजा रूझानों के अनुसार पार्टी विधानसभा की 182 सीट में से 73 सीटों पर जीत चुकी है और 85 पर आगे चल रही है।
Read more: सोते हुए दोस्त को जगाकर लड़के ने दिखाई ऐसी चीज, फटी रह गई दोस्त की आंखे….देखें वीडियो
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरण में मतदान हुआ था।
कांग्रेस सात सीटों पर जीत चुकी है और नौ पर आगे चल रही है, जबकि ‘आप’ दो सीट पर जीत के साथ दो पर आगे है।

Facebook


